Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: करणी इंडस्ट्री एरिया में आग का तांडव, आग से आसमान में छाया काला गुबार

India-1stNews





बीकानेर के करणी इंडस्ट्रीयल एरिया में एक कोल्ड स्टोरेज में आज आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण देर रात किसी हिस्से में हल्की आग लगी। जो सुबह विकराल हो गई। आग से कोल्ड स्टोरेज में रखा सामान जल गया।

करणी इंडस्ट्री एरिया में बने कोल्ड स्टोरेज में लगी आग दूर से ही दिखाई दे रही थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शहर के कई हिस्सों से दमकलें यहां पहुंची। एक हिस्से को तोड़कर पानी की बौछारें डाली गई। आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया है। आग बुझने से पहले लाखों रुपए का सामान जल गया। कोल्ड स्टोरेज में शहर के कई उद्यमियों ने अपना सामान रखा हुआ था। यहां लकड़ी का सामान भी लगा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैली।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement