Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पुलिस से भिड़े किडनेपर, अपहरण कर ले जा रहे युवक को नाकाबंदी कर छुड़ाया

India-1stNews





बीकानेर@ जिले के श्रीडूंगरगढ़ इलाके में एक युवक का किडनेप होने के बाद पुलिस ने त्वरित नाकाबंदी कर युवक को सही सलामत छुड़ाने में सफलता हासिल की है। इस दौरान किडनेपर्स पुलिस से भिड़ गए लेकिन खुद को घिरता देख गाड़ी छोड़ मौके का फायदा उठा भाग निकले.

मिली जानकारी के मुताबिक मौलासर थाना क्षेत्र के गांव सुदरासन निवासी 21 वर्षीय रजत उर्फ लालू पुत्र कैलाशचंद्र सोनी का अपहरण कर लिया गया था। युवक के पिता से फिरौती में बड़ी रकम मांगी गई और उसके पहने हुए गहने चैन, कडा आदि छीन लिए।

देर रात मौलासर सीओ और डीडवाना थाने की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ डीओ एएसआई राजकुमार की टीम ने कड़ी नाकाबंदी की। आरोपी नाकेबंदी तोड़कर यहां से फरार हो गए। राजकुमार सहित पुलिस टीम में कांस्टेबल अजयपाल, मोहम्मद अशरफ व ड्राइवर पवन ने आरोपियों का पीछा किया। सरदारशहर रोड पर आरोपी एक गली में घुसे और यहां पीछे से पुलिस से घिरा देखकर गाड़ी और युवक को छोड़कर भाग छूटे। पुलिस ने युवक को अपहरणकर्ताओं से छुड़वाया और सही सलामत मौलासर पुलिस व परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अपहरणकर्ताओं के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement