Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: बंधक बनाकर युवक से मारपीट की, काटे बाल

India-1stNews




बीकानेर@ नोखा थाना क्षेत्र में बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए वार्ड 12 निवासी जगदीश सियाग ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जगदीश सियाग ने बताया कि तीन अप्रेल को मदनलाल, शिव, गोपाल, शंकर, तेजाराम व 15-16 अन्य व्यक्ति निवासी मोहनपुरा बास नोखा उसके घर के आगे आए। गंदी गालियों निकालने लगे। उसका भाई लक्ष्मण घर से बाहर आया तो सभी उसके साथ मारपीट करने लगे।

सभी उसे उठाकर अपने घर के बहार ले गए। वहां जाकर उन सभी ने गली में लक्ष्मण के बाल काट दिए। उसका वीडियो भी बनाने लगे। उसे सूचना मिली तो वह मौके पर गया। आरोपियों ने उसे भी बंधक बना लिया। उसकी कुरियर कंपनी के कलेक्शन के 32 हजार 600 रुपए और सामान छीन लिया। उसे भी बंधक बना लिया। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर आई और उन्हें छुड़वाया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement