Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, 11 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म

India-1stNews




राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं का रिजल्ट बुधवार (28 मई) को घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही 11 लाख स्टूडेंट का इंतजार खत्म हो जाएगा। बोर्ड 12वीं आट्‌र्स, साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट 22 मई को घोषित कर चुका है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर परिणाम जारी करेंगे। वे शाम 4 बजे कोटा कलेक्टर कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजमेर बोर्ड से जुड़कर परिणाम जारी करेंगे।

बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस साल 10वीं में 10 लाख 96 हजार 85 और प्रवेशिका में 7 हजार 324 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए थे। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 4 अप्रैल को हुआ था। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 93.03 प्रतिशत रहा था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement