Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: सुजानदेसर इलाके में शव से सनसनी, मृतक की हुई शिनाख्त

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर के सुजानदेसर इलाके में एक क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई. गंगाशहर थाना इलाके में यह शव मिला है. जिसे श्वानों ने बुरी तरह नोच-नोच कर काट खाया है. मामला की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी परमेश्वर सुथार पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस ने गहनता से मौका मुआयना किया है. एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

गंगाशहर थानाधिकारी के अनुसार चांदमल जी बाग के पीछे कीकरों में शव मिला। शव श्वानों ने खा रखा है। अनुमान है कि शव तीन चार दिन पुराना है।मृतक की पहचान नंदन कुमार बिहारी के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है लेकिन पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है.

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562