Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 10 हजार पदों पर होगी भर्ती, यहां देखें नई सूची और आवेदन की अंतिम तारीख

India-1stNews




जयपुर@ राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित होने वाली कांस्टेबल भर्ती अब 10 हज़ार पदों के लिए होगी. पुलिस मुख्यालय ने संशोधित विज्ञप्ति जारी कर 383 पदों की और बढ़ोत्तरी की है. 

पुलिस मुख्यालय ने 11 जिलों में 383 पदों की बढ़ोतरी के संदर्भ में सोमवार को संशोधित विज्ञप्ति जारी की गई है. अब कांस्टेबल के 10,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी.अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 के लिए राजस्थान पुलिस के विभिन्न जिला, यूनिट एवं बटालियन में कॉन्स्टेबल सामान्य, चालक, बैण्ड पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति दिनांक 09 अप्रैल 2025 एवं संशोधित दिनांक 26 अप्रैल को जारी की गई. योग्य उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए और वे राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर 17 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

इन विज्ञप्तियों में विज्ञापित पदों के 11 जिलों में 383 पदों की बढ़ोतरी कर संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है, नए पद बढ़ने से अब और अधिक युवाओं को नौकरी का मौका मिल सकेगा, लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार बेरोजगार अभ्यर्थी कर रहे थे, सरकार ने एक साथ 10 हज़ार पदों के लिए भर्ती खोल कर बड़ी सौगात दी है. 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562