Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: युवक की किडनैपिंग की कोशिश नाकाम, ज्वेलरी डिलवरी करने जाते कार सवार आरोपियों ने.....

India-1stNews




बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब सवा चार बजे घुमचक्कर पर ज्वेलरी बॉक्स की लूट के लिए एक युवक का अपहरण करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि गंगापुर सिटी निवासी 25 वर्षीय अखिलेश कुमार पुत्र हंसराज गुर्जर ने सांडवा निवासी पुखराज पुत्र गिरधारीलाल सोनी, तेजरासर निवासी रामदेव पुत्र मालाराम सोनी सहित इसी गांव के गौरीशंकर पुत्र शिवशंकर सोनी व दीपक पुत्र दामोदर सोनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह आर आर लोजिस्टिक ब्रांच श्रीडूंगरगढ़ में पार्सल डिलेवरी का काम करता है। बुधवार शाम करीब सवा चार बजे वह घुमचक्कर पर स्थित एक होटल के सामने ज्वेलरी आईटम का पार्सल लेकर खड़ा था। तभी चार लड़के एक गाड़ी लेकर आए और उससे परिचय पूछा, उसने जैसे ही अपना नाम व पहचान बताई तो एक लड़का परिवादी से उलझने लगे व धक्का मुक्की पर उतारू हो गए। तभी अन्य तीन लड़कों ने धारदार चाकू, पिस्तोलनुमा हथियार लेकर आए और उसके हाथ से पार्सल छीनने का प्रयास करते हुए उसे गाड़ी में धकेल कर अपहरण करने का प्रयास किया। परिवादी ने बताया कि उसके चिल्लाने पर आस पास के लोग एकत्र हो गए व भीड़ ने उसे आरोपियों से छुड़वाते हुए चारों लड़कों को काबू कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।

पुलिस ने चारों को पकड़ा।
युवक के अपहरण का प्रयास करने वाले चारों युवकों को पुलिस ने धर दबोच लिया। मौके पर कांस्टेबल अनिल दायमा पहुंचे और पुलिस दल को भी बुला लिया। पुलिस ने चारों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी युवकों को शांतिभंग में पांबद करवाया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement