Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: गैस सिलेंडर में ब्लास्ट का मामला, एक और मौत, अब तक 11 जनों ने तोड़ा दम

India-1stNews




बीकानेर के मदान मार्केट में सिलेंडर धमाके से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इस हादसे में घायल सुशील मोदी की रविवार को मौत हो गई थी, वहीं समीर नामक दूसरे घायल की सोमवार सुबह मौत हो गई। ऐसे में मृतकों की संख्या नौ से बढ़कर 11 हो गई है। वहीं दो घायलों का इलाज अब तक पीबीएम अस्पताल में चल रहा है।

सिटी कोतवाली थाने के ठीक सामने स्थित मदान मार्केट में हादसे के तुरंत बाद तीन शव मलबे से निकाले गए थे, वहीं पांच लोगों के शव अगले दिन निकले। इसके बाद पीबीएम अस्पताल में भर्ती घायलों में तीन ने दम तोड़ दिया है। शनिवार को सुशील सोनी पुत्र जयप्रकाश सोनी उम्र 62 साल की मौत हो गई। सुशील रामपुरा बस्ती में रहता था और यहां काम करता था। वहीं सोमवार को समीर पुत्र रमजान अली की मौत हो गई। महज 18 साल का समीर बड़ा बाजार के उस्ता मोहल्ले में रहने वाला था। समीर यहां काम सीख रहा था। हादसे में घायल होने के बाद उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई और सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

अस्पताल से सुभाष पुत्र रविंद्र निवासी दाऊजी रोड और दीपक मांझी उम्र 39 निवासी खटिकों का मोहल्ला को छुट्‌टी दी जा चुकी है, जबकि उत्तम सोनी निवासी देशनोक और विनोद सोनी निवासी देशनोक का इलाज चल रहा है।

अब तक इनकी हुई मौत

असलम अली, सलमान उर्फ शेख बकिउल्ला, सचिन कुमार सोनी, किशन सोनी, रामकिशन सोनी, रामस्वरूप सोनी, लालचंद सोनी, असलम मलिक, शेख अयान अंसारी, सुशील सोनी, समीर अली

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement