Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर से बड़ी खबर: नहीं होगा ब्लैक आउट, 7 बजे बाद भी खुले रहेंगे बाजार, लेकिन...

India-1stNews




बीकानेरवासियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। युद्ध के हालात को देखते हुए शाम को सात बजे बाजार बंद करने का आदेश आज से वापस ले लिया गया है। ऐसे में आज यानी सोमवार 12 मई को शाम से ही यह आदेश लागू हो जाएगा।

बीकानेर की जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णि ने यह आदेश जारी किया है। ऑपरेशन सिंदूर लांच होने के बाद से सीमा पर हालात बिगड़ने के कारण बीकानेर में शाम को सात बजे बाजार बंद करने का आदेश दिया गया था। अब हालात सामान्य होने के बाद यह आदेश वापस लिया गया है। ऐसे में अब स्कूल, कॉलेज, परीक्षाओं आदि को लेकर दिये गये आदेश भी जल्द वापस होने का अनुमान है।

आदेश अनुसार जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के आदेश क्रमांक 3381-3490 दिनांक 09.05.2025 द्वारा शत्रु देश से संभावित खतरे की आशंका एवं नागरिकों की सुरक्षा, लोक शांति तथा आंतरिक सुरक्षा हेतु बीकानेर जिले में सायं 7 बजे से प्रातः 5 बजे तक बाजार बंद करने एवं अन्य निषेधात्मक आदेश जारी किए गए थे।

इस आदेश को सोमवार से तुरंत प्रभाव से प्रत्याहारित किया जाता है। 
साथ ही आमजन से यह अपील की गई है कि वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सतर्क एवं सुरक्षित रहें।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562