Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी; ई ग्रेड को फिर से परीक्षा देनी होगी

India-1stNews




राजस्थान बोर्ड परीक्षा कक्षा 5वीं रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। राजस्थान बोर्ड पांचवीं रिजल्ट 30 मई को दोपहर 12.30 बजे जारी हो गया है।रिजल्ट 97.47 परसेंट रहा है, इसमें पांच लाख दो हजार 295 स्टूडेंट्स ने A ग्रेड हासिल किया है। स्टूडेंट्स के 81 से 100 परसेंट तक मार्क्स है। इसके साथ ही राज्य के 13 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है।

पांचवीं बोर्ड में कोई स्टूडेंट फेल नहीं हुआ बल्कि 33 परसेंट से कम अंक लाने वाले 31 हजार 550 स्टूडेंट्स को ये एग्जाम फिर से देना होगा। इन सभी के ई ग्रेड है यानी 32 परसेंट या इससे कम मार्क्स है।

राजस्थान के प्रारम्भिक शिक्षा विभाग से जुड़े सरकारी और प्राइवेट स्कूल में अध्ययनरत स्टूडेंट्स प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा देते हैं। इसे ही पांचवीं बोर्ड परीक्षा कहा जाता है। परिणाम शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे शिक्षा संकुल जयपुर के पंचम ब्लॉक, चतुर्थ तल के सभागार में घोषित किया जाएगा।

राजस्थान बोर्ड पांचवीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
इसके बाद RBSE Class 5 Result 2025 के लिंक को क्लिक करें।
इसके बाद निर्धारित जगह पर अपना रोल नंबर और दूसरे क्रेडेंशियल दर्ज करें।
सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसका प्रिंट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वर्चुअली वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़कर परिणाम घोषित किया। इस परीक्षा परिणाम जारी करने के कार्यक्रम में शासन सचिव कृष्ण कुणाल, निदेशक सीताराम जाट भी उपस्थित रहे।

इस बार भी ग्रेड सिस्टम

पांचवीं बोर्ड स्टूडेंट्स को इस बार भी ग्रेड सिस्टम ही मिलेगा। जो स्टूडेंट्स 81 से 100 परसेंट तक लेकर आएंगे, उन्हें ए ग्रेड मिलेगा। इसी तरह 61 से 80 परसेंट पर बी ग्रेड मिलेगा। इसी तरह 41 से 60 परसेंट तक आने पर सी ग्रेड मिलेगा। जिन स्टूडेंट्स के 33 से 40 परसेंट मार्क्स है, उन्हें डी ग्रेड दिया जा रहा है। वहीं 32 या इससे कम परसेंट वाले स्टूडेंट्स को ई ग्रेड मिलेगा।

ई ग्रेड को फिर से परीक्षा देनी होगी

जिन स्टूडेंट्स को ई ग्रेड मिल रहा है, उनको फिर से परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने पर अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही फेल वाले विषयों को फिर से पढ़ना होगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562