Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

रंगत ने रचा इतिहास: ग्रीष्म उत्सव हुनर सीजन 2 में 155 हुनरमंदों को मिला मंच, 45 को मिलेगा उत्कृष्ट कला सम्मान, देखें सूची

India-1stNews




बीकानेर। रंगत फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुनर सीजन 2 का 2 मिनट टैलेंट शो गुरूवार शाम जिला उद्योग संघ में आयोजित हुआ। शो में 129 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले बुधवार को हुई नॉन स्टेज एक्टिविटी में 26 हुनरमंदों ने हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डीपी पचीसिया ने की। वहीं मुख्य अतिथि कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर सांस्कृतिक आइकन व मिस मूमल 2023 गरिमा विजय थीं। कार्यक्रम में डॉ मनोहर एल दवां, चिरायु हेल्थकेयर के डॉ योगेश साध, डॉ कमल जैन, रोहित बत्रा, मिस मरवण महक दफ्तरी, विक्रम जागरवाल, भवानी जोशी, घनश्याम स्वामी, प्रमोद आचार्य आदि बतौर अतिथि शामिल हुए। 

रंगत फाउंडेशन के संस्थापक रोशन बाफना ने बताया कि चार आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 45 श्रेष्ठ प्रतियोगियों का चयन उत्कृष्ट कला सम्मान के लिए किया गया। संगीतज्ञ गौरीशंकर सोनी व कत्थक गुरू अमित सारस्वत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। रोशन बाफना ने बताया कि डॉ मनोहर एल दवां, खादी ग्रामोद्योग विकास संस्थान झझू, चिरायु हेल्थकेयर के डॉ योगेश साध, डीपीएल इंस्टीट्यूट व फ्लाइंग स्टेशन सहयोगी थे। वहीं एरिन डिजिटल स्टूडियो, अभय डिजिटल एंकर विनय हर्ष ने व्यवस्था सहयोग दिया। बाफना ने बताया कि राजकुमारी व्यास, पूजा सोनी, शशिराज गोयल, सावन पारीक, कुशल बाफना, कुशाल शर्मा, मयंक सेठिया, अनिल सोनी, हर्षिता जोशी, अर्पिता जैन, रितेश बैद आदि ने श्रम सहयोग किया। फोटोग्राफी एलिश, पंकज तंवर व अभय ने की। मंच संचालन विनय हर्ष ने किया। हुनर के 2 मिनट स्टेज शो में गायन, वादन, नृत्य, कविता, कहानी, भाषण, मिमिक्री, हास्य, एक्टिंग, कल्चरल मॉडलिंग सहित तरह तरह की प्रतिभाएं दिखीं। दो दिवसीय नॉन स्टेज व स्टेज प्रतियोगिताओं में कुल 155 हुनरमंदों ने हिस्सा लिया। जिसमें से ग्रुप व अनुपातिक दृष्टिकोण से कुल 45 प्रतिभागियों का चयन उत्कृष्ट कला सम्मान के लिए किया गया। 

रंगत के संस्थापक रोशन बाफना ने बताया कि ग्रुप ए में वंशिका कंवर, काशवी गोयल, वागिशा मारू, मिशिता गहलोत, सिया गहलोत, आरव विश्नोई, मोहित अग्रवाल व गुनगुन का चयन हुआ। वहीं ग्रुप बी में दीपक महात्मा, विजय लक्ष्मी, इशिता कंवर, आराध्या, यशिका गहलोत, काश्वी पंडित, कनिष्का सेन, शबा पठान, पावनी साहू, राजकुमार सोनी, हिमिशा पालिवाल, चंचल, गौरी शर्मा, सौम्या पारीक का चयन हुआ।

इसी प्रकार ग्रुप सी में दुर्गा गहलोत, शोभा पंचारिया, प्रीति पड़िहार, पार्वती सांसी, अंजली पंवार, मोनिका शर्मा, कृतिका स्वामी, हेमलता सोनी, हिमांशु प्रजापत का चयन हुआ।

वहीं ग्रुप डी में ललिता पाल, सरिता फंडन, दीपिका व मीनाक्षी कल्ला का चयन उत्कृष्ट कला सम्मान के लिए किया गया है।

इसके अतिरिक्त नॉन स्टेज प्रतियोगिता में ग्रुप ए में तनिषा सांखला व कृतिका डागा, ग्रुप बी में तमन्ना, चेतन खड़गावत व यशस्वी जोशी, ग्रुप सी में किरण स्वामी, प्रज्जवल सेन, राशि खत्री व फाल्गुनी अरोड़ा का चयन उत्कृष्ट कला सम्मान के लिए हुआ। 

बता दें कि रंगत फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुनर श्रृंखला का उद्देश्य अलग अलग तरह के कलाकारों/हुनरमंदों को मंच देना है, ताकि वह किसी तरह अपना भविष्य निर्माण कर सके। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय का प्रारूप नहीं रखा जाता है, बल्कि कुल 40 से 45 प्रतिभागियों को उत्कृष्ट कला सम्मान प्रदान किया जाता है। हुनर सीजन 2 के इन विजेताओं को आगामी एक दो दिवस में उत्कृष्ट कला सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, ग्रुप ए व बी के प्रतिभागियों को मेडल तथा ग्रुप ए के प्रतिभागियों को गिफ्ट दिया जाएगा। चयनित प्रतिभागी 7014330731 पर वाट्सएप मैसेज के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement