Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर से बड़ी खबर: गंगाशहर सहित इन इलाको में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज, चिकित्सा विभाग आया अलर्ट मोड पर

India-1stNews




बीकानेर। पिछले काफी दिनों से पूरे भारत व प्रदेश में कोरोना के मरीज सामने आ रहे है। इसको लेकर चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में बीकानेर में भी कोरोना के मरीज सामने आए है। एक बारह साल का बच्चा भी शामिल है। पीबीएम अस्पताल में सेम्पल लेने के बाद सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में कोविड जांच हुई, जिसमें तीनों पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बारे में मेडिकल कॉलेज से पीबीएम अस्पताल और सीएचएचओ को रिपोर्ट दी गई है। सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने इसकी पुष्टि की है।

डॉ. साध ने बताया कि जो कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें एक गंगाशहर का निवासी है, जबकि दूसरा जयपुर रोड का है। एक अन्य रोगी पवनपुरी क्षेत्र का रहने वाला है। तीनों ने पीबीएम अस्पताल में जांच कराई तो कोविड सेम्पल लिए गए थे। जिसकी जांच करने के बाद पॉजिटिव रोगी सामने आए हैं। तीनों कोविड पॉजिटिव के घर व आसपास के क्षेत्रों से भी सेंपल लिए जा सकते हैं। अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि तीनों को पहले वैक्सीन लगी है या नहीं? नए वेरियेंट में वैक्सीनेट भी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में सभी को लक्षण मिलने पर कोविड जांच कराने की सलाह दी जा रही है।

जोधपुर में बीकानेर का एक रोगी
उधर, सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बताया कि बीकानेर के एक शख्स को कोरोना हुआ है लेकिन वर्तमान में वो जोधपुर है। ऐसे में उसका वहीं इलाज किया जा रहा है। तीन नए कोरोना रोगी मिलने के बारे में सीएमएचओ रिपोर्ट ले रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement