Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में रेड अलर्ट के दौरान दुकानें बंद रखे, विवाह सहित अन्य समारोह दिन में ही करने के निर्देश

India-1stNews




औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों और उद्यमियों की बैठक आयोजित

बीकानेर, 10 मई। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों और उद्यमियों की बैठक ली।

जिला कलक्टर ने कहा कि औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि जिले के छोटे-बड़े व्यापारियों को प्रशासन के आदेशों के प्रति जागरुक करें और इनकी पालना के लिए प्रेरित करें। सायं 7 बजे के पश्चात् अत्यावश्यक सेवाओं के अलावा किसी प्रकार की दुकानें खुली नहीं रहें। वहीं रेड अलर्ट के दौरान सभी प्रतिष्ठान अनिवार्य रूप से बंद रहें। 

जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी कुछ दिनों तक दुकानदारों द्वारा दुकानों से बाहर किसी प्रकार की सामग्री नहीं रखी जाए, जिससे रेड अलर्ट जारी होने की स्थिति में तत्काल दुकान बंद की जा सके। उन्होंने सभी दुकानों, फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों की लाइटें सायं 7 बजे अनिवार्य रूप से बंद करने के निर्देश दिए। 

विवाह सहित अन्य समारोह दिन में ही करने तथा ड्रोन एवं पटाखों का उपयोग किसी स्थिति में नहीं करने के लिए निर्देशित किया।

जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी कुछ दिनों तक भीड़भाड़ वाले आयोजनों को टाला जाए। जरूरी होने पर दिन में इनका आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को सभी आवश्यक वस्तुओं का स्टाॅक आरक्षित रखने की बात कही।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) श्री रमेश देव, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद पचीसिया, जिला व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी, श्री संजय कुमार सांड, श्री शांति लाल कोचर, श्री विजय प्रकाश बाफना, श्री शिव सिंह, श्री कमल बोथरा, श्री पूनम चंद कच्छावा, श्री महेश कोठारी, श्री विजय तातेड़, श्री गौरव माथुर, श्री विकास तापड़िया, श्री जिय रांकार और श्री राकेश स्वामी सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement