Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बड़ी खबर:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा: भारत और पाकिस्तान युद्ध रोकने पर हुए राजी,आतंकी हमले एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा:सरकार

India-1stNews




अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर करने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिये बताया कि भारत और पाकिस्तान से रातभर लंबी वार्ता के बाद दोनों देश पूरी तरह से सीजफायर करने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने दोनों देशों को समझदारी से फैसला लेने के लिए बाधाई दी। हालांकि, भारत या पाकिस्तान सरकार की ओर से इसकी अधिकारिक धोषणा अभी नहीं हुई है। 

आतंकी हमले एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा

भारत-पाकिस्तान हमलों के बीच भारत सरकार का बड़ा बयान सामने आया है। मोदी सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी हमले को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। उसी के अनुसार आतंक फैलाने वाले दुश्मन देश को युद्ध की तरह जवाब दिया जाएगा।अब भारत ने फैसला लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई (Act of War) माना जाएगा, और उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा। 

पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री और अजीत डोभाल के संग की बैठक
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी अपने आवास पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक शनिवार की सुबह पाकिस्तान के चार एयरबेसों पर भारत के हमले के बाद हुई।

भारत ने पाक के कई सैन्य ठिकानों को उड़ाया
भारत पाकिस्तान के बीच अब हवाई हमले और गोलीबारी पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गए हैं। भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को उड़ा दिया है। भारत ने पाकिस्तान के हमलों को पूरी तरह से नाकाम कर दिया है।

पाकिस्तानी हमलों को भारत ने किया नाकाम
पाकिस्तान भारत के कई शहरों में ड्रोन भेज रहा है। भारत इन ड्रोनों को हवा में ही मार गिरा दे रहा है। इसके साथ ही भारत ने कई पाकिस्तान की मिसाइलों को मार गिराया है। 


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement