Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: पहले मारने की धमकी दी फिर कर लिया अपहरण!

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर थाना क्षेत्र में युवक को अगवा करने का आरोप तीन जनों पर लगाएं गये है। इसको लेकर शिवा बस्ती निवासी अनिल मारू ने उदयरामसर निवासी नवरत्न, पवन और नानू यादव पर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने घर आकर धमकी दी थी कि तेरे को मार देंगे या तेरे को उठाकर ले जाएंगे। इस धमकी के बाद 29 मई को उसका भाई अमित मारू रामदेव कॉलोनी से अपने घर पैदल आ रहा था कि कुछ लोग उसके भाई को उठाकर ले गये। घटना के बाद अमित ने कॉल करके बोला कि भाई मुझे बचा लो और रोते हुए बोल रहा था कि भाई ये लोग मुझे मार देंगे और फोन बंद हो गया। जिसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक ताराचंद मीना को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562