Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: क्रिकेट सट्टा पर पुलिस और डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, एक बुकी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ आईपीएल मैच चल रहे है और शहर भर में क्रिकेट पर सट्टेबाजी हो रही है। फिर भी पुलिस के हाथों अब तक चार पांच कार्यवाही हुई है वो भी जिले में आज नाल पुलिस ने बुक पकड़ी है। जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बुक का सामान सहित हिसाब-किताब का एक रजिस्ट्र जब्त किया है। यह कार्रवाई डीएसटी की सूचना पर नाल पुलिस द्वारा की गई है।



थानाधिकारी विकास बिश्नोई के अनुसार गेमना पीर रोड स्थित 13 मंजिला के एक फ्लैट में क्रिकेट बुक पकड़ी है। साथ ही मौके से नत्थूसर बास निवासी चेतन प्रकाश सांखला उर्फ अनुज सांखला पुत्र विजय कुमार सांखला को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक लेपटॉप, चार मोबाइल व लाखों रुपए के हिसाब-किताब का रजिस्टर जब्त किया है। इस कार्रवाई में नाल पुलिस के साथ-साथ डीएसटी टीम के एएसआई रामकरण का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement