Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: सुबह जिस स्वास्थ्य केंद्र का किया शुभारंभ वो शाम होते हुआ ट्रॉल!

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर में आज रेल दादाबाड़ी के पास राजकीय शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया जिसमें बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, आदि उपस्थित थे। शिला पट्टिका का अनावरण पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पर अब बवाल खड़ा हो गया। 

कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने आरोप लगाया कि शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगाशहर के उद्घाटन या शुभारंभ शिलालेख पर भाजपा की जिलाध्यक्ष का नाम लिखना सरासर गलत है। भाजपा गलत परंपरा की शुरुआत कर रही है क्योंकि किसी भी सरकारी कार्यक्रम के शिलालेख पर दल विशेष के जिला अध्यक्ष का नाम तभी लिखा जा सकता है जब उस परियोजना में उनकी वित्तीय सहायता दी हुई हो।

सियाग ने बताया कि सरकारी कार्यक्रम के शिलालेख का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाना एक तरह की गलत परंपरा की शुरुआत है। सरकारी कार्यक्रम को एक निष्पक्ष और तटस्थ माध्यम के रूप में देखना चाहिए किसी पार्टी जिलाध्यक्ष का नाम शामिल करना नैतिकता और निष्पक्षता के सिद्धांतों के विरुद्ध होता है। बता दे कि पूर्व विधायक बीडी कल्ला ने भी इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया था पर सुचारू रूप से इसे अमल में लाने से पहले सरकार बदल गई थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement