Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: समाधि स्थल में तोड़फोड़ का आरोप, दो पक्ष आपस मे उलझे

India-1stNews




बीकानेर@ नया शहर थाना क्षेत्र में स्थित दशनामी गोस्वामी समाज के समाधि स्थल पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष द्वारा कथित रूप से विवादित भूमि पर ट्यूबवेल खुदवाने के प्रयास के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।बताया जा रहा है कि ट्यूबवेल खुदाई के लिए जेसीबी मशीन लाई गई थी, जिससे समाधि स्थल पर तोड़फोड़ की गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब जांच का विषय बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही नया शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। तनाव इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया, लेकिन समय रहते पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।



फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, दशनामी गोस्वामी समाज ने आरोप लगाया है कि ट्यूबवेल खुदाई के नाम पर जानबूझकर समाधि स्थल को नुकसान पहुंचाया गया है, जिससे समाज में गहरा आक्रोश है। समाज के लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement