Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: स्कूलों की छुट्टियां खत्म, परीक्षा के लिए आए आदेश

India-1stNews





बीकानेर में ब्लैक आउट खत्म करने के साथ ही स्कूलों में की गई आपातकालीन छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है। बीकानेर की कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

शिक्षण संस्थाओं के अवकाश और परीक्षाओं से संबंधित आदेश तुरंत प्रभाव से प्रत्याहारित किया गया है। जिला कलेक्टर कार्यालय के आदेश क्रमांक 1494 दिनांक 07.05.2025 द्वारा बीकानेर जिले के कक्षा 12वीं तक के समस्त राजकीय और गैर राजकीय (निजी) विद्यालयों, शिक्षण संस्थाओं, सीबीएसई विद्यालयों, आंगनबाडियों और मदरसों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा की परिपेक्ष्य में अवकाश घोषित किया गया था तथा 7 मई से होने वाली गृह एवं समान परीक्षा को स्थगित किया गया था।जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि द्वारा सोमवार को उक्त तुरन्त प्रभाव से प्रत्याहारित किए गए हैं।

इधर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा  09 मई 2025 से परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित की गई थी। इसी क्रम में स्थगित विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन की संशोधित तिथियां निर्धारित की है











Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement