Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अफीम सप्लाई करने निकली महिला गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस की टीम ने गुरूवार अपरान्ह बंगला नगर इलाके में एफसीआई गोदाम के पास कार्यवाही कर अफीम सप्लाई करने निकली एक महिला को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से करीब पचास ग्राम अफीम बरामद की। सीआई एमपी नगर धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्त में आई महिला श्रीमति संतोष देवी पत्नि मुन्नीराम भांभू हनुमान मंदिर के पास बंगलानगर की निवासी है। उन्होने बताया कि जरिये मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ कार्यवाही के लिये पहुंची एसआई रेणूबाला ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो कब्जे से अफीम बरामद हो गई। पुलिस ने आरोपी संतोष देवी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562