Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में दर्दनाक हादसा; खेत की डिग्गी में मां बेटे और बेटी के शव मिले

India-1stNews




बीकानेर के लूणकरणसर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां खेत की डिग्गी में मां बेटे और बेटी के शव मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी हैं प्रथम दृष्टयां मामला आत्महत्या का लग रहा है वहीं घटना की जानकारी मिलने पर लूणकरणसर पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पूनिया भी मौके पर पहुंच चुके हैं।मिली जानकारी के अनुसार धीरेरा गांव की रोही की यह घटना बताई जा रही है और महिला के पीहर पक्ष के पहुंचने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी ।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना धीरेरा गांव की रोही में हुई है। मृतको की पहचान राधा देवी पत्नी बजरंग जाट उम्र 26 वर्ष ,लोकेश उम्र 6 वर्ष आरजू उम्र 5 वर्ष के रूप में हुई है।।लूणकरणसर पुलिस डिप्टी नरेंद्र पूनिया थाना अधिकारी गणेश कुमार बिश्नोई. मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने बताया कि महिला के पीहर पक्ष के पहुंचने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर शोक और सनसनी का माहौल है। शव को डिग्गी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562