Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

India-1stNews




बीकानेर@ नापासर थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 15 मई रोही तेजरासर की है। जहां सीता पत्नी भींयाराम जाट निवासी दिखणादा बास वार्ड नंबर 9 मूंडसर हाल रोही तेजरासर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतका के पति भीयाराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसकी पत्नी सीता पिछले करीब चार-पांच साल से मानसिक स्थिति से ठीक नहीं थी, जिसका ईलाज चल रहा था। 15 मई को वह खेत में काम कर रहा था, उसकी पत्नी सीता ढाणी में थी। खेत से वापिस ढाणी आया तो उसकी पत्नी कमरे में फांसी के फंदे पर लटक रही थी। भीयाराम ने बताया कि उसकी पत्नी सीता की मानसिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement