Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

राजस्थान में गर्मी का कहर जारी, बीकानेर में एक व्यक्ति की मौत

India-1stNews




बीकानेर के रणजीतपुरा में मजदूरी के लिए आए एक बुजुर्ग की गर्मी से मौत हो गई। शव मिलने के बाद शिनाख्त की गई तो पहचान हनुमानगढ़ के 72 साल के बुजुर्ग के रूप में हुई। मृतक के भतीजे ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा कि तेज गर्मी और प्यास से मौत हुई है।

हनुमानगढ़ के संगरिया निवासी संजय कुमार जाट ने रणजीतपुरा पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता सरजीत राम पुत्र गंगाजल संगरिया से बीकानेर के लिए रवाना हुए थे। वे बीकानेर के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में बरसलपुर में मजदूरी के लिए गए थे। एक खेत में किसानी का काम करते थे।

21 मई को पिता संगरिया से बरसलपुर के लिए रवाना हुए थे। यहां बरसलपुर में तेज गर्मी और प्यास के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई और पहले से बीमार चल रहे पिता की मौत हो गई। मृतक के भतीजे का कहना है कि मृत्यु पर किसी का शक नहीं है। शव मिलने पर रणजीतपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल कैलाश दान ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मर्ग दर्ज करके छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

उधर, राजस्थान में तूफान, बारिश-ओलावृष्टि ने तापमान 10 डिग्री तक गिरा दिया है। सीकर, चूरू, झुंझुनूं में कल (रविवार) दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा बरसात सिरोही के देलदर में 82MM दर्ज की गई। अजमेर में में घर की दीवार और टीनशेड गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

मौसम केन्द्र जयपुर ने आज (सोमवार) प्रदेश के 11 जिलों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। 27 से 29 मई तक कई हिस्सों में आंधी-बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562