Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

RBSE 8th Result 2025 : राजस्थान 8वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी

India-1stNews




आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पाली जिले के रानी ब्लॉक में स्थित डीओआईटी के ऑफिस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परीक्षा परिणाम जारी किया। वे जयपुर स्थित शिक्षा संकुल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। रिजल्ट जारी करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया- इस साल 12,22,369 बच्चे पास हुए हैं। कुल 96.66 प्रतिशत परिणाम रहा।

आपको बता दें कि इस सेशन में कक्षा-8 के विद्यार्थियों की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल तक हुई। इस परीक्षा में कुल 12 लाख 64 हजार 618 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय की ओर से ली गई इस परीक्षा का संचालन जिलों में डाइट्स के माध्यम से किया गया। कॉपी चैकिंग का काम भी डाइट्स स्तर पर हुआ। परिणाम विभागीय पोर्टल शाला दर्पण एवं पी.एस.पी. पर कम्प्यूटर जनरेटेड ग्रेड शीट के माध्यम से देख सकते है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • Rajasthan 8th Board Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement