Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

RBSE: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

India-1stNews




राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम जारी किया। जयपुर में इस साल दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 1.16 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। बोर्ड के अनुसार, जयपुर में सर्वाधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। प्रदेश में 10वीं का रिजल्ट 93.6% रहा। जयपुर के विकास वर्मा ने 10वीं में 98.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

इसके साथ ही 11 लाख स्टूडेंट का इंतजार खत्म हो गया। बोर्ड 12वीं आट्‌र्स, साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट 22 मई को घोषित कर चुका है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा कलेक्टर कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजमेर बोर्ड से जुड़कर परिणाम जारी किया।

विद्यार्थी अपना परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। परिणाम डाउनलोड कर प्रिंटआउट भी निकाला जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement