Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अवैध गैस सिलेंडर पर रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब्त किए 28 सिलेंडर

India-1stNews




बीकानेर, 28 मई। मुख्यमंत्री तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के निर्देशानुसार जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के नेतृत्व में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध विक्रय, भंडारण और व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ रसद विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इस श्रृंखला में बुधवार को प्रवर्तन अधिकारी श्री मनीष अवस्थी के नेतृत्व में कार्रवाई में लूणकरणसर के कालू गांव में विमल भादाणी पुत्र कन्हैयालाल भादाणी के आवासीय परिसर के बाहर के कमरे में छानबीन की गई। 

मौके पर 28 घरेलू एलपीजी सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित पाए गए, जिन्हें जब्त किया गया। गौरतलब है कि इसी आवासीय परिसर में पूर्व में भी गैस सिलेंडर जब्ती की कार्यवाही माह जनवरी में की गई थी परंतु उक्त व्यक्ति श्री विमल भादाणी द्वारा पुनः अवैध रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण करने पर यह कार्यवाही की गयी। कार्यवाही में कालू पुलिस थाने के एएसआई श्री भंवरलाल व हेड कांस्टेबल श्री रामसिंह के साथ जाब्ता भी मौजूद रहा।

प्रवर्तन अधिकारी श्री अवस्थी ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और एलपीजी गैस सिलेंडर के किसी भी तरह के अवैध भंडारण या उपयोग के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल निर्धारित घरेलू कार्य में करने का आह्वान किया है। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पर अविलंब प्रशासन या रसद विभाग को दें जिससे उचित कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement