Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर पुलिस की मेहनत लाई रंग! शाहरुख हत्याकांड में शामिल 50 हजार के इनामी भाई धरे गए

India-1stNews





बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने एक साल से फरार 50000 के इनामी दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। बीकानेर DST टीम ने सूचना के आधार पर जयपुर में एक होटल में आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिस पर DST टीम जयपुर टीम पहुंची और होटल को घेर कर रेड की, मुलजिम ने रूम का गेट नहीं खोला और खिड़कियों से निकल कर गली में कुद कर भाग गए।

जयपुर पुलिस व DST बीकानेर ने 4 घंटे तक कड़ी मेहनत करके दोनों को ढूंढा और दस्तयाब किया, पुलिस ने कार्रवाई में इनामी महेंद्र बिश्नोई, मनरूप बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों पर 25-25 हजार के इनाम घोषित है। दोनों भाइयों पर 21 गंभीर मुकदमे दर्ज है।शाहरुख हत्याकांड में मुख्य आरोपी भी है। कार्यवाही में ASP सिटी सौरभ तिवाड़ी, CO सदर IPS विशाल जांगिड़, CI गोविंद सिंह चारण, DST के ASI दीपक यादव, श्रीराम व सूर्या प्रकाश तथा जयपुर आयुक्तालय के नवीन राणा, शिवराज कांस्टेबल की भूमिका रही।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement