Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: गूगल पर रुपए डबल करने की तकनीक देखी, तांत्रिक को घटना स्थल लेकर गई पुलिस

India-1stNews




बीकानेर के खाजूवाला में ट्रिपल मर्डर और 50 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस बुधवार को मुख्य अभियुक्त बी.शिवा (तांत्रिक) को लेकर घटना स्थल पर पहुंची। तांत्रिक ने रातभर चली तांत्रिक क्रिया का पूरा ब्यौरा खुद पुलिस को बताया। तांत्रिक ने गूगल पर रुपए डबल करने की तकनीक देखी थी, जिसके आधार पर वो ये काम करता है।

खाजूवाला थानाधिकारी ने बताया- आरोपी शिवा की एक दिन पहले ही जेल में शिनाख्त परेड करवाई गई थी। तीन गवाहों के आधार पर उसकी पहचान उसी तांत्रिक के रूप में हुई, जिसने गफ्फार के घर पर तंत्र-मंत्र किया था। इसके बाद उसे प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस आरोपी को मृतक के घर लेकर गई
पुलिस आरोपी को आज खाजूवाला के वार्ड 16 में स्थित मृतक गफ्फार के घर मौका तस्दीक के लिए लेकर गई। उसने सभी कमरों में हुई प्रक्रिया की जानकारी दी। आरोपी ने बताया कि प्रसाद कहां बनाया गया और किस तरह से वितरण किया गया। धतूरे के बीज और नशे की गोलियां वो साथ में लेकर आया था। सभी को प्रसाद में धतूरे के बीज और नींद की गोलियां मिलाकर दी थी। वो सभी को बेहोश करके फरार होने वाला था लेकिन डोज ज्यादा होने के कारण तीन की मौत हो गई। गफ्फार का बेटा सलमान भारी डोज के बाद भी बेहोश नहीं हुआ और उसे समय रहते शिवा की करतूत के बारे में पता चल गया।

6 दिन के पुलिस रिमांड पर
बी. शिवा को बुधवार को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। उसे बीकानेर सेंट्रल जेल भेजा गया था, जहां से अब प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड लिया है। दरअसल, पुलिस को उससे अब हत्या के मामले की जांच करनी है। तांत्रिक शिवा का मृतक शैतान सिंह और विक्रम सिंह के साथ क्या संबंध थे और इन दोनों को क्यों मारा? इस बारे में स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार जांच आगे बढ़ने के साथ ही और गिरफ्तारियां होगी। इस मामले में तांत्रिक को भगाने वालों और उसे आश्रय देने वालों की तलाश की जा रही है। गफ्फार के पारिवारिक सदस्यों की भूमिका पर भी पुलिस जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562