Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: महिला का शव कुंड में मिला, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

India-1stNews




बीकानेर@ महिला का शव कुंड में मिलने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के जैतपुर से जुड़ी है। जहं पर आज सुबह महिला का शव कुंड में मिला है। जिसके बाद महिला के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या का शव कुंड में गिरने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

इस सम्बंध में महाजन पुलिस थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि आज सुबह कुंड में शव मिला है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम करवाया गया है और मृतका सुमित्रा का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। थानाधिकारी कश्यप ङ्क्षसह ने बताया कि मृतका के पीहर पक्ष ने मृतका के पति, सास, देवर पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मृतका का परिवार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है और शव को अभी तक नहीं लिया गया है। वर्तमान में शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562