Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: लालच में गवाई जान, दो तांत्रिक की भी मौत, सड़क किनारे मिले शव

India-1stNews




बीकानेर@ खाजूवाला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां तंत्र-मंत्र द्वारा रुपये दोगुना करने के लालच में तीन लोगों की मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि तंत्र-मंत्र से रुपए डबल करने का झांसा देकर करीब 50 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया। इस मामले में खाजूवाला निवासी एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वही शोभासर क्षेत्र में सड़क किनारे दो शव मिले हैं। 

बताया जा रहा है कि अजमेर निवासी शैतान सिंह खुद को तांत्रिक बताकर अपने पांच-छह साथियों के साथ खाजूवाला आया। उसने गफार खां नामक व्यक्ति को झांसे में लिया, जो जमीनों की दलाली करता था। पहले छोटी रकम को डबल कर गफार का विश्वास जीता लिया उसने इन लोगों को लालच में लेकर 50 हजार को एक लाख, फिर एक लाख को दो लाख बनाया।इसके बाद शैतान सिंह ने गफार खां, सलमान खां और राजेन्द्र पूनियां से मिलकर करीब 50 लाख रुपए एकत्रित किए, जिसमें खाजूवाला के एक डॉक्टर के 45 लाख रुपए भी शामिल थे। 

गुरुवार रात को तंत्र-मंत्र की आड़ में गफार के घर पर ‘क्रिया’ की गई। इसी दौरान हलवे में नशीली गोलियां मिलाकर तीनों को बेहोश किया गया। इसी बीच पुलिस को शोभासर रोड पर दो शव मिलने की सूचना मिली, जिनमें से दो की पहचान शैतान सिंह और विक्रम के रूप में हुई है। शवों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी श्रवण दास संत थाना और मुक्ता प्रसाद थाना अधिकारी विजेंद्र शिला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार तांत्रिक गिरोह के सदस्यों की तलाश के लिए टीमें रवाना की हैं।यह पूरा मामला अंधविश्वास, लालच और संगठित अपराध की मिसाल है, जहां तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हुआ। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement