Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, संचालक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ कोटगेट थाना पुलिस में रानी बाजार पुल के पास खाने के कैफे की आड़ में हुक्का बार चला रहे संचालक को गिरफ्तार किया है।

कोटगेट पुलिस थाने के एसएचओ विश्वजीतसिंह ने बताया कि रानी बाजार पुल के पास शौकीन कैफे में खाने की आड़ में हुक्का बार चलाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने वहां तो हितेश चंदेलिया सोफे पर बैठा मिला जो सामने टेबल पर रखे हुक्के का सेवन कर रहा था। उदय रामसर निवासी संचालक शौकीन काउंटर पर हुक्का तैयार कर रहा था। पुलिस ने मौके से तीन हुक्के का पाइप सहित 7 अलग-अलग तंबाकू फ्लेवर के पैकेट, 14 कोयले के टुकड़े, एक लोहे का छोटा चिमटा बरामद किया है। संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562