Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर पुलिस विभाग से आई दुखद खबर, ड्यूटी के दौरान कॉन्स्टेबल फिसलकर गिरे, ब्रेन हेमरेज से मौत

India-1stNews




बीकानेर के नापासर थाने में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रविवार सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक फिसलकर गिरने से घायल हुए कॉन्स्टेबल गंगाधर कड़वासरा (33) की इलाज के दौरान मौत हो गई। कॉन्स्टेबल की मौत से थाने में शोक की लहर है।

रविवार सुबह 5:30 बजे नापासर थाने में ड्यूटी के दौरान कॉन्स्टेबल गंगाधर शौचालय के पास अचानक गिर पड़े। थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार और साथी तुरंत उन्हें नापासर अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें बीकानेर ट्रोमा सेंटर और फिर जयपुर रेफर किया गया, जहां सोमवार सुबह एक बजे उनका निधन हो गया।

सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के भावजी की ढाणी निवासी गंगाधर पिछले तीन वर्षों से नापासर थाने में तैनात थे। परिवार के साथ नापासर में रहने वाले गंगाधर को इसी 26 जनवरी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया था। थानाधिकारी के अनुसार वे बेहद जिम्मेदार और संवेदनशील सिपाही थे।

गंगाधर के पार्थिव शरीर को जयपुर से उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां साथी पुलिसकर्मी गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई देंगे। थाने के सभी जवान एक साथी के अचानक चले जाने से दुखी हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562