Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: चलती कार बनी आग का गोला,सूझबूझ से बची सवारियों की जान

India-1stNews




बीकानेर@ शहर में भीषण गर्मी और उमस के बीच आगजनी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। सोमवार को एक ऐसी ही चौंकाने वाली घटना बीकानेर-नापासर हाइवे पर सामने आई, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार व्यक्ति ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और अपनी जान बचा ली।जानकारी के अनुसार, बेनीसर निवासी राजन मूंड नापासर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे गुसाईसर से लगभग एक किलोमीटर शेरुणा की ओर बढ़े, उनकी कार में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। राजन मूंड ने बिना घबराए कार को तुरंत सड़क के किनारे रोका और कूदकर सुरक्षित दूरी पर चले गए।देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और जलकर खाक हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। गर्मी के चलते वाहन में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement