Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर:दुष्कर्म-हत्या के आरोपी तांत्रिक के आश्रम पर चला बुलडोजर, देखे वीडियो

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव सुरजनसर में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म और पाँच जनों हत्यारे करने के आरोपी श्रीभगवान के आश्रम पर आज प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया।जब प्रशासन का बुलडोजर चला और तोडफोड हुई तो पता चला की आरोपी के आश्रम में अफीम के पौधे भी लगा रखे थे। अब आरोपी श्री भगवान के खिलाफ के ये तीसरा मामला भी दर्ज किया जा सकता है।

पुलिस, प्रशासन और जनप्रतिनिधि मंगलवार सुबह आरोपी के बनाए आश्रम पर पहुंचे। मौके पर सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। प्रशासनिक टीम भी मौके पर मौजूद रही और सुराजनसर आडसर मार्ग पर स्थित अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। आरोपी ने गोचर के लिए संरक्षित जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। ऐसे में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल और तहसीलदार कुलदीप मीणा के आदेश के बाद टीम ने इसे तोड़ना शुरू कर दिया। जेसीबी मशीन से उसके बनाए कच्चे निर्माण कार्य भी तोड़ दिए गए। इस दौरान एक दो कमरे और एक-दो छपरे भी तोड़ दिए। सारा सामान वहां से तोड़कर किनारे कर दिया गया।

इस दौरान एक जगह पुलिस को कुछ पौधे मिले हैं, जो अफीम के बताए जा रहे हैं। जांच के बाद ये अफीम के पौधे मिले तो इस पर अलग से कार्रवाई की जाएगी। मौके पर तहसीलदार कुलदीप मीणा की अगुवाई में गिरदावर रामनिवास पांडिया, पटवारी सीताराम नाई, ओमप्रकाश सेरड़िया, जयप्रकाश मीणा, अजय सैनी सहित ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार शामिल है। इस अपराधी के खिलाफ ग्रामीण दबी जबान में कई अन्य अपराधों की भी बात कह रहें है। जो पुलिस जांच में सामने आएंगे.




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562