Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर पुलिस का साइबर ठगों और क्रिकेट बुकी पर शिकंजा, तीन गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी बैंक खातों के जरिए की जा रही धोखाधड़ी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वल्लभ गार्डन निवासी राहुल सिंह, तिलक नगर निवासी मनमोहन यादव और रामपुरा बस्ती निवासी नाहिद अली शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये आरोपी देशभर में फैले साइबर अपराधियों से संपर्क कर उनसे ठगी की राशि को प्राप्त करने के लिए अलग-अलग बैंकों के खाते खरीदा करते थे। एक खाते की कीमत 15,000 से 30,000 रुपए तक चुकाई जाती थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इन खातों के जरिए पांच करोड़ रुपए से अधिक की अवैध राशि का लेनदेन किया गया है। आरोपी राहुल सिंह के विभिन्न खातों पर देशभर से कुल 53 शिकायतें दर्ज हैं, वहीं मनमोहन के एक खाते पर 14 और नाहिद अली के पांच खातों पर कुल 17 शिकायतें दर्ज हैं।साईबर ठगी की रकम व ऑनलाइन गेमिंग ब्रांच,क्रिकेट बुकी के लगभग पांच करोड रूपये अवैध राशि का लेने देन किया और राशि को अन्य खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर लेते है। पूछताछ के दौरान इन्होंने इस बात को कबूला की उन्होंने पांच करोड रूपये से ज्यादा की राशि अलग अलग बैंकों में डालकर निकाली है।

इस पूरी कार्रवाई को आरपीएस खान मोहम्मद के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक रमेश सर्वटा, उप निरीक्षक विशु शर्मा, हैड कांस्टेबल अनिल, कांस्टेबल सुभाष, महेन्द्र, महेश, श्रीराम, मनोज, सीताराम, रविन, सत्यनारायण, अनीता और रामबक्श ने अंजाम दिया।पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और खातों की गहनता से जांच कर रही है। साइबर थाना ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल से सतर्क रहें और ठगी से बचने के लिए जागरूक रहें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement