Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा हड़कंप

India-1stNews




बीकानेर रेंज पुलिस के राजियासर थाने में शनिवार सुबह पुलिस हिरासत में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव व जिला कलेक्टर मंजू चौधरी राजियासर पहुंचे और पुलिस थाने का निरीक्षण कर घटना के बारे में जानकरी ली। 

जानकारी के अनुसार एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में श्रीगंगानगर के बिरधवाल निवासी मोहन सिंह (26) पुत्र गोमद सिंह को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया था। जिसके बाद रात में आरोपी की तबीयत बिगड़ गई। पेट में दर्द होने पर पुलिस आरोपी को देर रात सूरतगढ के राजकीय चिकित्सालय में लेकर गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को छुट्टी दे दी। पुलिस ने देर रात आरोपी को थाने लाकर हवालात में बंद कर दिया। अल सुबह आरोपी युवक की फिर तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे राजियासर के राजकीय चिकित्सालय लेकर गई जहां हॉस्पिटल पहुंचने पर आरोपी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गेदर सहित मृतक के परिजन राजियासर के राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए और समूचे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने समेत थाना स्टाफ को लाइन हाजिर करने की मांग की।

मुआवज़ा और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की माँग को लेकर चल रहे धरने के दूसरे दिन रविवार दोपहर को प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बन गई। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वार्ता में प्रशासन ने परिजनों को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। साथ ही, गिरफ्तारी करने वाली टीम के दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाज़िर करने और न्यायिक जांच की सिफारिश की गई। इसके बाद परिजन शव लेने को तैयार हो गए। मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ गोदारा की निगरानी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई संपन्न करवाई गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement