Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अनियमितताएं पाए जाने पर इन तेरह मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित

India-1stNews




बीकानेर, 11 जून। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर तेरह मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित  किए गए है।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि सब्जी मंडी के पास पूगल रोड स्थित अलसिफा मेडिसिन एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 16 से 18 जून तीन दिनों के लिए, सादुल कॉलोनी स्थित शुभ लक्ष्मी एंटरप्राइजेज का अनुज्ञापत्र 20 से 23 जून 4 दिनों के लिए, न्यू तहसील रोड नोखा स्थित बी एल फार्मा, जसरासर स्थित ब्रह्माणी मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 16 से 20 जून तक 5 दिनों के लिए, हेड पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित श्री विनय मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 20 से 26 जून 7 दिनों के लिए, 17 केएचएम स्थित गुरु कृपा मेडिकल एंड जनरल स्टोर, बच्छासर स्थित अमृत मेडिकल स्टोर, बदरासर स्थित अवनी मेडिकल स्टोर, पांचू देव मेडिकल, नोखा स्थित भगवान द्वारकाधीश मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 16 से 25 जून 10 दिनों के लिए, नोखा स्थित बाबा रामदेव मेडिकोज, छतरगढ़ स्थित भावना मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 16 से 30 जून तक 15 दिनों के लिए तथा खाजूवाला स्थित बरोका मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 16 जून से 5 जूलाई तक 20 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement