Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: खाली प्लॉट में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर थाना क्षेत्र के घड़सीसर रोड पर अर्जित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास स्थित खाली प्लॉट में शव मिलने की खबर सामने आई है। शव की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों ने गंगाशहर थाना पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्था की मदद से पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गंगाशहर थाना अधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि प्रथम दृष्टियां में गर्मी की वजह से मौत होना सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, पुलिस ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। शव को मोर्चारी में रखकर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement