Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

India-1stNews




बीकानेर@ जामसर थाना क्षेत्र में आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सीताराम पुत्र नारायण राम, हाल 20जेएमडी निवासी 19पीएस रायसिंह नगर, श्रीगंगानगर ने देर रात अपनी ढाणी के आगे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।बताया जा रहा है कि मृतक 20जेएमडी में खेत के हिस्से में काश्त करता था और आदतन शराबी था। देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढा, जहां वह ढाणी से कुछ दूर नीम के पेड़ से लटका मिला।घटना की सूचना पर जामसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी में आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव व नशे की लत माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement