Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ट्रैक्टर पलटने से किसान की दर्दनाक मौत

India-1stNews




बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ के गांव जैसलसर से दुखद हादसे की खबर आई है। यहां गांव की रोही में सोमवार शाम को एक खेत की बुवाई करते हुए अचानक ट्रेक्टर पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई। इसी गांव का 45 वर्षीय मनोज पुत्र भंवरसिंह राजपूत गांव के ही एक ग्रामीण के खेत में बुवाई कर रहा था। अचानक टैक्टर पलट गया और युवक ट्रेक्टर से नीचे गिर गया। युवक गंभीर घायल हुआ और परिजन व ग्रामीण उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक साहिल खान ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात को शव मोर्चरी में रखवाया गया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement