Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सीमा पार से 'डिजिटल अटैक': एक ही दिन में पाकिस्तानी नंबर से आए 25 व्हाट्सएप कॉल; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

India-1stNews



– संदिग्ध गतिविधि: +92 कोड वाले नंबरों से बार-बार आ रहे ऑडियो और व्हाट्सएप कॉल; खाजूवाला के एक व्यक्ति को बनाया निशाना।

– अलर्ट मोड: पुलिस और BSF सहित खुफिया एजेंसियां हुई सक्रिय; सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध कॉल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश।

बीकानेर, 9 मार्च (सोमवार)।भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में एक बार फिर संदिग्ध गतिविधियों ने हलचल पैदा कर दी है। सीमा पार बैठे संदिग्ध लोग अब मोबाइल कॉल्स के जरिए भारतीय नागरिकों को निशाना बनाने और गोपनीय जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। ताजा मामले में एक ग्रामीण को पाकिस्तानी नंबरों से लगातार कॉल्स कर मानसिक रूप से प्रताड़ित और संदिग्ध संपर्क करने की कोशिश की गई है।

एक दिन में 20 से 25 बार कॉल

​जानकारी के अनुसार, खाजूवाला के एक निवासी के मोबाइल पर सुबह से ही पाकिस्तान के कंट्री कोड (+92) से कॉल आने का सिलसिला शुरू हुआ। पीड़ित ने बताया कि उसे सामान्य ऑडियो कॉल के साथ-साथ व्हाट्सएप कॉल भी किए जा रहे थे। पूरे दिन में करीब 20 से 25 बार फोन बजने से वह दहशत में आ गया। बार-बार आ रहे इन संदिग्ध कॉल्स से परेशान होकर व्यक्ति ने तुरंत खाजूवाला पुलिस थाने पहुँचकर मामले की जानकारी दी।

सुरक्षा एजेंसियां और BSF सतर्क

​खाजूवाला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सीमा सुरक्षा बल (BSF) और अन्य उच्च सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट साझा किया है।सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सीमा पार से अक्सर इस तरह के कॉल्स कर लोगों को लालच देने या सैन्य गतिविधियों की जानकारी लेने का प्रयास किया जाता है: घटना के बाद बॉर्डर इलाके में डिजिटल सर्विलांस बढ़ा दिया गया है। संबंधित नंबरों को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस की अपील: "अनजान कॉल न उठाएं"

​खाजूवाला पुलिस और प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है:

  1. +92 से शुरू होने वाले किसी भी अनजान नंबर के कॉल या व्हाट्सएप मैसेज का जवाब न दें।
  2. ​किसी भी प्रकार की संदिग्ध बातचीत होने पर तुरंत पुलिस या नजदीकी BSF पोस्ट को सूचित करें।
  3. ​सोशल मीडिया पर अपनी निजी या लोकेशन संबंधी जानकारी साझा करने से बचें।

Post a Comment

0 Comments