Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: युवक पर लाठी और सरिए से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

India-1stNews




बीकानेर@ देशनोक थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। घायल युवक को पीबीएम के ट्रॉमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को देशनोक के चौपानी मोहल्ले में मूलचंद उपाध्याय व उनके दो बेटों ने लाठी सरिया से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर एक युवक को लहूलुहान कर दिया।लहूलुहान युवक को देशनोक सीएचसी लाया गया जहां से उसे बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। घायल युवक शिव पुत्र भंवरलाल उपाध्याय के सिर पर15 टांके लगे है। ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। देशनोक थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ है।

जांच अधिकारी एएसआई हनुमंत सिंह ने बताया कि आरोपी मूलचंद उपाध्याय ने मंगलवार रात को चौपानी मोहल्ले में दुकान पर बैठे शिव से शराब के लिए पैसे मांगे, नही देने पर धमकी देकर चला गया।फिर थोड़ी देर में अपने दो बेटे कृष व जसकरण के साथ लाठी व सरिया लेकर आ गया व एक राय हो कर तीनों ने ताबड़तोड़ शिव पर जानलेवा हमला कर दिया । हमले में शिव के सर पर सरिए से वार किया गया जिससे उसके सर पर गंभीर चोट आई व लहूलुहान हो कर अचेत हो गया।बीच बचाव करने आए शिव के चाचा महेश को भी चोटें आई है। महेश उपाध्याय पुत्र सुखदेव की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।महेश का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी उसके गले से सोने की चैन तोड़ कर ले गए। मामला भारतीय न्याय संहिता जुर्म की धारा 110,115(2),126(2),119(2)व 3(5) में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।खबर लिखे जाने तक कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।घटना को लेकर लोगों खासा आक्रोश है ।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562