Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

APi3 करेगी फोटो जर्नलिस्ट मनीष पारीक का अभिनंदन

India-1stNews




बीकानेर। बीकानेर जिले के दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट मनीष पारीक ने भास्कर के साथ फोटो पत्रकारिता में सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर  एसोसिएशन ऑफ प्रेस एंड प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स ऑफ इंडिया बीकानेर द्वारा 6 जून 2025 को उनका अभिनंदन किया जाएगा, बता दे कि इस संस्था के पूर्व अध्यक्ष भी रहे है। मनीष पारीक ने फोटो पत्रकारिता करते हुवे अनेक राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए है। पारीक बीकानेर की अग्रणी संस्थानों में विभिन्न पदों पर रहकर उन संस्थाओं के माध्यम से समाज सेवा के विभिन्न कार्यों से जुड़कर अपना नाम बीकानेर में रोशन किया है।

मनीष पारीक लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भी है, फोटोग्राफी पत्रिका बैटर फोटोग्राफी में भी पुरस्कार प्रदान किया है। फोटोग्राफी सोसायटी और अमेरिका द्वारा भी गोल्ड मैडल मिला। इस तरह के विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों से उन्हें नवाजा गया है। 


बता दें कि लॉकडाउन के दौरान फोटो जर्नलिस्ट मनीष पारीक ने खूब सामाजिक सेवा की। लोग घरों में कैद थे, बाहर निकलना मना था, लेकिन एक पत्रकार के नाते मिली छूट को भुनाते हुए पारीक ने आमजन को राहत पहुंचानी। चाहे दवाई हो या फल-सब्जी या फिर कोई भी अतिआवश्यक वस्तु, मनीष पारीक ने एक फोन पर आमजन के घर तक पहुंचाई। परिणाम यह हुआ कि आमजन के बीच पारीक की सकारात्मक छवि स्थापित हो गई पारीक सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण पर भी काम करते रहे हैं। फेसबुक पेज़ के माध्यम से भी मुद्दे उठाते हैं।

संस्था के संरक्षक अशोक अग्रवाल ने बताया कि मनीष पारीक एक प्रतिभावान फोटोग्राफर, सरल स्वभाव, हंसमुख व्यक्तित्व के धनी ही नहीं बल्कि बेहद अच्छे इंसान के रूप में भी अपनी पहचान बीकानेर में रखते हैं। इसलिए इनका api3 संस्था द्वारा फोटो पत्रकारिता की रजत जयंती मनाते हुवे सम्मान किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562