Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: चोर चढ़ा पब्लिक के हत्थे, कर दी धुनाई, साथी हुए फरार

India-1stNews




बीकानेर@ रविवार रात लूणकरनसर तहसील के वार्ड नंबर 12 में चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई, लेकिन सतर्क पड़ोसियों की सजगता से एक चोर रंगे हाथों पकड़ा गया, जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार वार्ड-12 निवासी पवन कायल अपने परिवार सहित रविवार को घर से बाहर गए हुए थे। रात करीब 11 बजे पांच युवक उनके घर की दीवार फांदकर भीतर घुस आए। चोरों की संदिग्ध हरकतें पड़ोसी साहबराम कायल व रमेश कायल की नजर में आ गईं। दोनों ने तुरंत अन्य परिजनों को सूचना दी और चोरों की गतिविधियों पर नजर रखते रहे।

कुछ देर बाद पवन के भतीजे निर्मल, सोनू, राजू कायल, गणेश व सूजल घर में दाखिल हुए। उन्हें आता देख चार चोर मौके से फरार हो गए, लेकिन एक युवक छत से कूदकर भागने की कोशिश में पकड़ा गया। पकड़े गए युवक की मौके पर जमा लोगों ने जमकर धुनाई कर दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पकड़े गए युवक ने खुद को पूनमचंद मूंड बताया तथा चोरी की नीयत से घर में घुसने की बात कबूल की। पूनमचंद ने अपने चार फरार साथियों के नाम भी उजागर किए। पुलिस ने देर रात दो टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश में दबिशें दीं, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement