Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: कसाइयों की बारी और जिन्ना रोड इलाके में बिजली कंपनी का एक्शन, क्षेत्र में मचा हड़कंप

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के कसाई बाड़ा और जिन्ना रोड इलाके में गुरुवार सुबह बिजली विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। बिजली चोरी और लंबे समय से बकाया बिलों की वसूली को लेकर विभाग की ओर से यह अभियान चलाया गया। टीम के साथ भारी पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा, ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

सीओ सिटी श्रवण दास स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पूर्व में बिजली विभाग की टीम के साथ बदसलूकी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिस कारण इस बार विभाग ने विशेष सतर्कता बरती।कार्यवाही के दौरान कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और बिजली चोरी के मामलों में चालान भी बनाए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने कनेक्शन दुरुस्त करवाने के लिए विभाग के कार्यालय पहुंचने लगे।

बिजली कंपनी बीकेईसीएल के चीफ मैनेजर देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि इलाके में अवैध कनेक्शन,बिजली चोरी की शिकायते मिल रही थी ,जिसके तहत आज की कार्रवाई की गई है। कार्यवाही के दौरान कई घरों में अवैध कनेक्शन मिले हैं।ऐसे में आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement