Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: होटल मैनेजर पर महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप

India-1stNews




बीकानेर@होटल के मैनेजर पर महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए बुधवार रात्रि को मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पति बीमार रहते हैं। इसलिए भैंरू मंदिर पुजारी के पास पूजा-पाठ व डोरा कराने के लिए आती-जाती रहती है। वह एक होटल में कमरा लेकर रुकती है। एक जुलाई की शाम करीब 8 बजे होटल में कमरा किराए पर लेकर ठहरी थी। आरोप लगाया कि रात करीब 12 बजे बाद होटल मैनेजर गोपाल सिंह ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो उसने गेट खोल दिया। गोपाल सिंह शराब नशे में जबरन उसके कमरे में घुस आया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ गलत काम करने की बात कही। उसके मना करने पर गला दबाकर मारकर सामने रेलवे पटरी पर फेंक देने की बात कही। वह घबरा गई और आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। सुबह उसने फोन कर जेठानी को आपबीती बताई। बाद में पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement