Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: दिनदहाड़े युवक को पीटा, बदमाशों ने सरियों से किया हमला

India-1stNews




बीकानेर में बदमाशों ने एक युवक को बुरी तरह से पीटा। बदमाशों ने युवक की गाड़ी को रोका और उसे सरियों से हमला किया। युवक बचाव के लिए चिल्लाता रहा। इतना ही नहीं, बदमाशों ने युवक की बोलेरो में कई बार टक्कर मारी, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना जयनारायण व्यास कॉलोनी में गुरुवार दोपहर की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी ने बताया कि यह दो पक्षों का आपसी विवाद है। रुपए लेनदेन को लेकर कुछ युवकों ने मिलकर केसरदेसर जाटान गांव के रहने वाले विकास (30) को पीटा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन ज्यादा गंभीर चोट नहीं होने के कारण उसे छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और हमलावरों की तलाश जारी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

2 बोलेरो में आए बदमाशों ने युवक को सरियों से पीटा
कॉलोनी के लोगों के अनुसार बदमाश पहले से ही युवक का पीछा कर रहे थे। जब युवक की गाड़ी कॉलोनी में पहुंची, तब दोनों बोलेरो ने उसे घेर लिया। फिर 4-5 बदमाश उतरे और सरियों से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश युवक की गाड़ी को टक्कर मारते हुए फरार हो गए।

जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। हमलावरों की दोनों गाड़ियां अभी तक पकड़ में नहीं आई हैं। घटना सामने की एक दुकान पर खड़े व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर ली

विकास ने व्यास कॉलोनी थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही बहन पूजा व नेहा मीणा को लेने गया था। तीनों गाड़ी में मूर्ति सर्किल के पास पहुंचे और प्रजापत जूस सेंटर के पास गाड़ी रोकी जहां पूजा दुकान से सामान लेने गई थी। तभी दो कैंपर में सवार शिवलाल गोदारा विष्णु बाग़ुडा, बाला राठौर, सुनील ज्याणी, सीताराम, राहुल बिश्नोई, शिवलाल कस्वां, गांधी कस्बा, राकेश राठौर 10 15 अन्य ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी। नेहा से दुर्व्यवहार किया। परिवादी को गाड़ी से उतारकर लाठी सरियों से हमला कर दया।

दिन-दहाड़े हुई वारदात का वीडियो वायरल हो गया। इत्तला मिलने पर व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि दो गुटों में रुपयों के लेनदेन पर रंजिश चल रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement