Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: फांसी लगाकर विवाहिता ने आत्महत्या की

India-1stNews




बीकानेर@ नापासर थाना क्षेत्र के गांधी चौक में एक 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। घटना 13 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में मृतका के भाई आकाश सोनी, निवासी हनुमानहत्था ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी बहन कौशल्या उर्फ बबीता पत्नी घनश्याम सोनी ने अपने घर पर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

नापासर पुलिस ने सूचना के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
फ़िलाल किन कारणों से विवाहिता ने फांसी लगाई ये जांच का विषय है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement