Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: एक ही घर में दो शव से फैली सनसनी, पति पत्नी के बताए जा रहे शव, एफएसएल टीम मौके पर

India-1stNews




बीकानेर@ मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के सेक्टर-3 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बंद मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मकान का दरवाज़ा तोड़ा तो भीतर बुजुर्ग महिला और पुरुष के शव मिले। बताया जा रहा है कि ये दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी थे और पिछले दो-तीन दिनों से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपति का एक बेटा नोएडा में जबकि दूसरा विदेश में रहता है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार मकान भीतर से बंद था। सुसाइड की आशंका है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।”

घटना के बाद कॉलोनी में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पड़ोसी इस बात से स्तब्ध हैं कि बुजुर्ग दंपति ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement