Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: एक हजार रुपए की रिश्वत मांगी, रंगे हाथों चढ़ा ACB के हत्थे

India-1stNews




बीकानेर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीकानेर मे जिला न्यायालय परिसर का पेशकार को ट्रेप किया एसटीएससी कोर्ट स्पेश पीपी (प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर) जगदीश कुमार को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले ही 500 रुपए की रिश्वत ले ली थी। इस बार वह बाकी राशि की मांग कर रहा था। एसीबी टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, उसने उसे मुंह में चबाने की कोशिश की ताकि सबूत मिटा सके, लेकिन मौके पर मौजूद एसीबी के सीआई इंद्र कुमार और उनकी टीम ने तत्काल उसे पकड़ लिया।यह पूरी कार्रवाई एडीएसपी आशीष कुमार के निर्देशन में की गई। एसीबी ने आरोपी जगदीश रैण के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement